फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: नहर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर ईंट भट्ठा मुनीम की मौत, लौट रहे थे सहारनपुर

Tue, 06 Oct 2026 06:19 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

सहारनपुर निवासी अशोक किसी काम से शामली आए थे। लौटते समय इस्माइलपुर पुलिया के पास नहर की पटरी पर हादसा हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं। 
विज्ञापन
अशोक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी ईंट भट्ठा मुनीम अशोक (55) की मंगलवार दोपहर शामली में इस्माइलपुर पुलिया के निकट नहर में ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। वह नहर की पटरी से ट्रैक्टर लेकर बड़गांव जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया और अशोक उसके नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मृतक के भतीजे आशु ने बताया कि अशोक ईंट भट्ठे पर मुनीम का कार्य करते थे। मंगलवार को वह किसी काम से हसनपुर लुहारी आए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह हसनपुर लुहारी की ओर से नहर की पटरी होते हुए ट्रैक्टर लेकर बड़गांव की ओर जा रहे थे। इस्माइलपुर पुलिया के निकट अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा।
 

हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में उतरकर अशोक को बाहर निकाला, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद जेसीबी की मदद से नहर में पलटे ट्रैक्टर को भी निकाला गया। जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन

परिवार में एकमात्र कमाने वाले थे अशोक
अशोक ही परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे आशीष और अनुज तथा दो बेटियां आशु व सुधा हैं। अशोक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कमाने वाले सदस्य के चले जाने से परिवार के सामने अब दो वक्त की रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

ये भी देखें...
शामली: 'एक कचौरी दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा', तख्ती लेकर इकरा हसन का प्रदर्शन, ये बोलीं सपा सांसद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें