फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि के डाटा संशोधन में शामली अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन/जलालाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि किसान सम्मान निधि में डाटा संशोधन करने में शामली जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में आयोजित कृषि गोष्ठी में प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जनपद में 84266 किसानों के खाते में पीएम निधि की सातवीं किस्त के 16 करोड़ 85 लाख 32 हजार रुपये स्थानांतरित किए। पीएम किसान में डाटा शुद्धिकरण में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जैविक उत्पाद, कृषि यंत्रीकरण, बीज वितरण तथा अन्य योजनाओं के बारे में बताया।
प्रभारी मंत्री ने गन्ना समिति, पशुपालन, जैविक उत्पाद तथा अन्य विभागों के स्टालों का निरीक्षण करते हुए किसानों को ट्राइकोडरमा जैविक उत्पाद वितरित किए। स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं को अधिकार पत्र एवं जरूरतमंदों को कंबल दिए। मौके पर डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम शामली संदीप कुमार, तहसीलदार अजय शर्मा, उप निदेशक कृषि शिवकुमार केसरी, सीओ अमित सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जलालाबाद क्षेत्र के हसनपुर लुहारी में जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर ठाकुर सोमवीर सिंह, अपर जिला सहकारी अधिकारी कामायनी सिंघल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। किसानों ने पीएम के भाषण का लाइव प्रसारण देखा।
----------
किसानों को बरगलाकर दुष्प्रचार कर रहे कुछ लोग
कांधला/ऊन। ऊन ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने सरकारी योजनाओं एवं एवं कृषि कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह भी किसान परिवार से हैं। क्षेत्र में धान, गन्ना, गेहूं अधिक मात्रा में उगाया जाता है। सरकार ने समय पर चीनी मिलें चलाई एवं भुगतान के लिए बजट में प्रावधान किए। धान व गेहूं का भंडारण अधिक मात्रा में होने के कारण सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन करने के लिए तीनों कृषि कानून बनाए हैं। कानूनों में कुछ लोग किसानों को बरगला कर दुष्प्रचार कर रहे हैं। सांसद ने गांवों में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की देखरेख के लिए आठ स्वयं सहायता समूहों को अधिकार पत्र दिए। कार्यक्रम में एसडीएम मणि अरोरा, डीएचओ डॉ हरित कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, कांधला ब्लॉक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी ने पीएम किसान के अंतर्गत धनराशि किसानों के खातों में स्थानांतरित की। किसानों को पटका देकर सम्मानित करने के साथ हीं महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर र्सनत किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख हरविंदर चौधरी, भाजपा नेता नरेश सैनी, संजीव मलिक, नीरज मलिक प्रधान, संदीप पंवार प्रधान, राजपाल सिंह प्रधान, पूर्व प्रधान पप्पू सहित आदि मौजूद रहे।
---------
अटलजी के जन्मदिवस पर सपा नेता नजरबंद
गढ़ीपुख्ता। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सपा नेताओं को उनके घरों पर ही नजरबंद रखा। गढ़ीपुख्ता में सहकारी समिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गांव बुंटा में सपा के थानाभवन विधानसभा अध्यक्ष राव तफर्रुज को पुलिस ने उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। उधर, कार्यक्रम में योगेश चेयरमैन राझड़, मुकेश चौधरी, सुधीर फौजी, संदीप, संजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें