शामली : कांधला युमना नहर में खड़े होकर विरोध करते किसान राजन जावला।
- फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। कृषि कानूनों के विरोध में युवा किसान नेता राजन जावला ने नहर में खड़े होकर प्रदर्शन किया। पूर्वी यमुना नहर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर शुक्रवार को किसान नेता राजन जावला ने कस्बे के पूर्वी यमुना नहर में खड़े होकर कृषि कानूनों का विरोध किया। सूचना मिलने पर एलआईयू एसआई पूर्ण सिंह ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजन जावला को समझाबुझाकर नहर से बाहर निकाला। राजन ने सीएम योगी के नाम एक ज्ञापन एलआईयू के एसआई को सौंपा। जिसमें कृषि कानूनों को समाप्त करने की सरकार से मांग की गई है।