फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: मंदिर में पूजा करने गई मूक बधिर युवती से पुजारी ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर इशारों में बताया...

Tue, 29 Oct 2024 07:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

युवती रोजाना मंदिर में पूजा करने जाती थी। आरोपी पुजारी पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के एक गांव में मंदिर में पूजा करने गई मूक बधिर 24 वर्षीय युवती के साथ पुजारी ने दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर पुजारी ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। युवती की हालत बिगड़ने पर इसका पता चला तो पीड़िता की बहन ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी मूक बधिर बहन रोजाना पूजा करने मंदिर जाती थी। उसकी बहन सुन और बोल नहीं सकती। आरोप है कि मंदिर के पुजारी प्रमोद ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई। इसका पता परिजनों को तब चला, जब पुजारी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाकर उसकी तबीयत खराब हो गई और उसने आत्महत्या की कोशिश की। 
 
विज्ञापन

इसके बाद युवती ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग पुजारी के पास गए तो उसने व उसकी पत्नी ने युवती का गला दबाने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। परिजनों ने पुजारी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें