फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: चौसना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, आधा दर्जन मुकदमे हैं दर्ज

Sat, 26 Oct 2024 11:30 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को धर दबोचा। बदमाश पर आधा दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले के चौसना क्षेत्र के गुजरपुर में शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई इस घटना में एक बदमाश और एक सिपाही घायल हो गया।

विज्ञापन



एडिशनल एसपी संतोष कुमार ने बताया की कुछ दिनों पहले बिड़ाैली रेत के डंप पर चार बदमाशों ने पिस्तौल से फायर कर दो युवकों को घायल कर दिया था। इस मामले में एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है जबकि तीन अन्य आरोपी फरार थे। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों में से एक विकास उर्फ विक्की को हरियाणा से गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: जांच में खुलासा: दिल्ली-मुंबई-गोवा से आते थे नामचीन, फर्स्ट फ्लोर पर सजती थी महफिल, युवतियाें का था ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश ने की पुलिस से पिस्टल छीनने की कोशिश
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल की जानकारी दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस उसे गुर्जर पुर मोड़ पर पिस्तौल बरामद करने के लिए गई तो बदमाश ने मौके का फायदा उठाते हुए एक दरोगा का पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैरों में गोली लग गई।

इस मुठभेड़ में एक सिपाही जितेंद्र भी घायल हो गया। घायलों को तत्काल शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पुलिस ने बताया पकड़े गए बदमाश विकास और विक्की पर 25000 का इनाम था। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें