फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: ब्वॉयफ्रेंड के साथ हो रही थीं मीठी-मीठी बातें, पति ने पकड़ लिया, दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा

Thu, 03 Jul 2025 05:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

पति से झगड़ा होने के बाद महिला अपने मायके में रह रही है। यहीं से वह अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने पहुंच गई थी। पुलिस ने पति और उसके चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
महिला। सांकेतिक। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही महिला अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने पहुंच गई। इसी दौरान पति अपने चाचा के साथ मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि दोनों को उन्होंने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

 

महिला की तरफ से शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सुमित के साथ हुई है। तीन महीने से पति से विवाद के चलते वह अपने मायके में रह रही है। महिला का कहना है कि उसका ब्वायफ्रेंड झिंझाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उससे उसकी अकसर बातचीत होती रहती है। 
 
विज्ञापन

बुधवार को ब्वायफ्रेंड उससे मिलने झिंझाना रोड नहर पटरी काकानगर के सामने आया था। वह अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान उसका पति अपने चाचा के साथ वहां पहुंच गया। उन दोनों को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई की। मारपीट में दोनों को चोट आई हैं। वहां से आने-जाने वाले लोगों ने उन्हें बचाया। कुछ देर बाद ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन उससे पहले ही धमकी देते हुए आरोपी वहां से चले गए। पुलिस ने पति समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें