फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कुत्ते के काटने से हुआ इंफेक्शन, नहीं बच सका सिपाही! गांव में पसरा मातम

Thu, 03 Jul 2025 04:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

गढ़ीपुख्ता के पेलखा गांव निवासी और उत्तराखंड पुलिस में तैनात सिपाही दीपक कुमार की कुत्ते के काटने से हुए इंफेक्शन से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, गांव में मातम छाया है।

विज्ञापन
सिपाही की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव पेलखा निवासी और उत्तराखंड पुलिस में तैनात सिपाही दीपक कुमार आर्य की कुत्ते के काटने से हुए गंभीर संक्रमण के चलते मौत हो गई। दीपक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी पत्नी भारती भी उत्तराखंड पुलिस में ही कार्यरत हैं। दीपक के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 13 और 10 साल है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

कुछ समय से बीमार चल रहे दीपक पुलिस विभाग से छुट्टी लेकर शामली में इलाज करवा रहे थे। 29 जून को गांव में एक आवारा कुत्ते ने दीपक के पैर में काट लिया था। दीपक ने रैबीज की दो डोज भी लगवाई थी, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई।

पीड़ित की तबीयत बिगड़ने पर उसे शामली के एक चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ के खरखौदा में रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों के अनुसार, दीपक के पैर में कुत्ते के काटने से गंभीर इंफेक्शन हुआ था, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

शव को गांव लाए जाने के बाद परिजन पहले बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार करना चाहते थे, लेकिन ग्रामीणों के समझाने पर उन्होंने गढ़ीपुख्ता पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि मौत रैबीज से हुई या अन्य संक्रमण से।

दीपक की मौत से उसकी पत्नी भारती, बच्चों और परिवार के अन्य लोगों का हाल बेहाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें