फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: घर से लापता हो गई छह साल की बच्ची, पांच दिन बाद तालाब में तैरता मिला शव

Fri, 18 Oct 2024 05:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

छह वर्षीय परी 13 अक्तूबर को घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। परिजनों ने थाने पर सूचना दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू से पांच दिन से लापता छह वर्षीय बालिका का शव तालाब में तैरता मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। 
विज्ञापन

गांव गंगेरू निवासी राजबीर कश्यप की छह वर्षीय पुत्री परी 13 अक्तूबर की दोपहर को घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। परिजनों के खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। परिजनों ने थाने पर लापता होने की सूचना दी थी। परिजनों के मुताबिक बालिका दिव्यांग थी। शुक्रवार को गांव के तालाब में उसका शव पानी पर तैरता मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकाला। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बालिका का पैर फिसलने के कारण तालाब में गिरने की आशंका जताई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें