फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: किसान ने अपनी गर्दन पर मारा ब्लेड, खून से लथपथ बोला, क्यों नहीं दे रहे मेरे गन्ने का भुगतान

Thu, 17 Oct 2024 07:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

21 दिन से शामली मिल में बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसान शुगर मिल पर धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को किसान विक्रम सिंह ने धरने पर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
किसान के कपड़े बदलवाए गए। गर्दन पर पट्टी बांधी गई और अस्पताल में भर्ती किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल का बकाया एक लाख रुपये का गन्ना भुगतान नहीं होने से क्षुब्ध शामली के सिंभालका गांव के किसान विक्रम सिंह ने शुगर मिल में चल रहे धरने में गर्दन पर ब्लेड से वार कर आत्महत्या की कोशिश की। घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिछले 21 दिन से शामली मिल में बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसान शुगर मिल पर धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब 5 पांच बजे एसडीएम हामिद हुसैन, सीओ श्याम वीर सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और वार्ता की। वार्ता में संपूर्ण बकाया भुगतान नहीं होने तक किसानों ने धरने का एलान कर दिया।
 

दोनों अधिकारी किसानों से वार्ता करने के बाद बाहर निकले ही थे कि अचानक धरने में मौजूद सिंभालका गांव का किसान विक्रम सिंह खड़ा हुआ और ब्लेड से गर्दन पर वार कर आत्महत्या की कोशिश की। कहा कि मिल प्रशासन उसे रुपये नहीं दे रहा है, इसलिए उसे अब नहीं जीना है। जिससे धरने पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
किसान के भतीजे विवेक ने बताया कि विक्रम पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज हो रखा है। साथ ही शामली शुगर मिल पर एक लाख रुपये से ज्यादा का बकाया गन्ना भुगतान चल रहा है।

एसडीएम हामिद हुसैन का कहना है कि किसान के 58 हजार के करीब मिल पर बकाया होने की बात सामने आई है। पीड़ित का उपचार कराया गया है, उसकी जान खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान द्वारा धरने के दौरान नशे का सेवन करने की बात भी सामने आई है।
 
विज्ञापन

करीब आठ बीघा जमीन का मालिक है किसान
किसान ने बताया कि उसके पास करीब आठ बीघा जमीन है। वह अपने भतीजे के साथ ही रहता है। वही परिवार का पालन पोषण करता है। मगर भुगतान नहीं होने के कारण परेशानी आड़े आ रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें