फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बहन को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था युवक, आम विक्रेता से हुआ विवाद, छह लोगों ने मारपीट कर किया अधमरा

Thu, 26 Jun 2025 12:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कांधला रेलवे स्टेशन पर आम खरीदते समय हुए विवाद में एक युवक पर छह लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटकर युवक को अधमरा कर दिया गया। पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
युवक को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन पर आम खरीदते समय मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां आम विक्रेता से हुई बहस के बाद युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गढ़ी रामकौर निवासी युवक प्रवेश कुमार को छह लोगों ने मिलकर बुरी तरह पीट दिया। घटना के समय वह अपनी बहन को स्टेशन छोड़ने आया था। विवाद आमों की गुणवत्ता को लेकर हुआ।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे प्रवेश स्टेशन पर एक आम विक्रेता से आम खरीद रहा था। इस दौरान उसे आम खराब लगने पर उसने आपत्ति जताई। इस बात पर फल विक्रेता ने दूसरे वर्गीय लोगों के साथ मिलकर पहले गाली-गलौज और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई गोली, गलत जगह लगने से मौत; CCTV ने बदली हत्या की कहानी 
 
प्रवेश को लहूलुहान हालत में कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया और दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया। बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें