फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: मिट्टी खनन क्षेत्र में जमीन पर सो रहे सुरक्षा गार्ड की डंपर से कुचलकर दर्दनाक मौत, हंगामा

Wed, 07 Jun 2023 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में मिट्टी खनन क्षेत्र में तैनात सुरक्षा गार्ड की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बुधवार को वह ड्यूटी के बाद जमीन पर सो गया था। सुबह क्षेत्र में पहुंचे डंपर ने उसे कुचल डाला, जिससे सुरक्षा गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद जंगल में बुधवार सुबह मिट्टी खनन क्षेत्र सो रहे सुरक्षा गार्ड को डंपर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए शव नहीं उठने दिया। एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले के गांव मुंडभर गांव निवासी मोनू (27) पुत्र राजकुमार निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड था। फिलहाल वह शामली में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण कर रही एजेंसी के कुड़ाना गांव के जंगल में मिट्टी खनन क्षेत्र में तैनात था।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा नेता के 'भतीजा कांड' में एसपी देहात के स्टेनो और सिपाही समेत तीन पर मुकदमा, ये था पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह वह जमीन पर सो रहा था। तभी वहां पहुंचे डंपर ने मोनू को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया।

परिजन एनएचएआई के अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सीओ बिजेंद्र भड़ाना व थाना पुलिस परिजनों को मनाने में जुटे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें