फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: मारपीट का मामला सुलझाने पहुंची पुलिस से हाथापाई-अभद्रता, वीडियो वायरल

Mon, 05 Jan 2026 12:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों की मारपीट छुड़ाने पहुंची पुलिस से हाथापाई हो गई। दरोगा से डंडा छीनने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली कैराना कोतवाली क्षेत्र के खुरगान गांव में दो युवकों के बीच हो रही मारपीट के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते युवक नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी, सरधना थाने में FIR दर्ज, बोले-सनातन के हक की बात करता रहूंगा

पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात खुरगान गांव में दो युवकों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवक आपस में मारपीट करने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक दरोगा और एक पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया।

 

पुलिस से भी की गई हाथापाई
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मारपीट कर रहे एक युवक के हाथ में डंडा था, जिसे पुलिस ने छीनने की कोशिश की। इसी दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी और हाथापाई हो गई। यह पूरी घटना किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
 
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
करीब 2 मिनट 7 सेकंड की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। वीडियो में साफ तौर पर दो युवकों की मारपीट और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की तस्वीरें सामने आई हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कैराना कोतवाली पुलिस ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो रहा था, जिसे शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी युवक से डंडा छीनने के दौरान हाथापाई हुई। इस मामले में आजम की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें