फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कांधला में सनसनी, होटल संचालक पर चाकू से हमला, नकदी व मोबाइल लूटे

Mon, 05 Jan 2026 10:07 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

कांधला के दिल्ली बस अड्डे स्थित होटल संचालक पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला कस्बे में दिल्ली बस अड्डे स्थित सैनी शुद्ध भोजनालय के संचालक पर चाकू से हमला कर लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। दो युवकों ने होटल संचालक को गंभीर रूप से घायल कर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धमकी से यू-टर्न तक: शादाब जकाती विवाद में नया मोड़, वीडियो में बोला पति-'अपनी मर्जी से भेज रहा हूं'

सुबह-सुबह होटल पर हमला
मोहल्ला खेल निवासी अनिल सैनी (45) पुत्र वेदप्रकाश सैनी दिल्ली बस स्टैंड पर शिव भोजनालय के नाम से होटल संचालित करते हैं। पीड़ित के अनुसार वह रोज़ की तरह शुक्रवार सुबह करीब छह बजे होटल पर पहुंचे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक होटल के अंदर घुसे और उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने लगे।

नकदी और मोबाइल लेकर फरार
हमले में अनिल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी 6 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन भी लूट ले गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी से आरोपी की पहचान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सीओ कैराना भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली। पुलिस ने दिल्ली बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर कुछ ही देर में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें