मेरठ-करनाल हाईवे स्थित पटनी प्रतापपुर स्थित टोल प्लाजा पर रविवार की सुबह गांव आमवाली के युवक की बारात में कई कार में सवार होकर बाराती झिंझाना के गांव ढिंढाली में जा रहे थे। टोल प्लाजा कर्मियों के टैक्स काटने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख टोल के मैनेजर ने पुलिस को बुला लिया। काफी देर बाद पुलिस के समझाने पर बिना टोल दिए ग्रामीण बारात लेकर चले गए।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव आमवाली निवासी जगबीर सिंह के पुत्र हर्षित की बारात झिंझाना क्षेत्र के ही गांव ढिंढाली जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि टोल प्लाजा कर्मियों ने टोल पर पहुंचते ही एक गाड़ी का टैक्स काट दिया। जिस पर अन्य गाड़ियों में बैठे ग्रामीण टोल प्लाजा कर्मियों पर भड़क गए। इसके बाद टोल पर हंगामा हो गया।