फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो साथी गंभीर घायल, जसाला गांव के पास हुआ हादसा

Thu, 13 Aug 2026 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कांधला क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव जसाला के पास हुआ। घायलों को उपचार के लिए शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कांधला क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव जसाला के पास हुआ। घायलों को उपचार के लिए शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कांधला की ओर जा रहे थे तीनों मजदूर
भैसानी निवासी 28 वर्षीय आरिश पुत्र आस मोहम्मद अपने दो साथियों के साथ बाइक से कांधला की ओर जा रहे थे। बताया गया कि तीनों मजदूरी के सिलसिले में जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP: बागपत में हत्या कर दो दोस्तों के शव मंदिर परिसर में गाड़े, 25 जुलाई से दोनों थे लापता, महंत हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

जसाला के पास ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
जैसे ही बाइक सवार गांव जसाला के पास पहुंचे, इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों मजदूर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

आरिश की मौके पर मौत, दो साथी घायल
हादसे में आरिश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

परिजनों में मचा कोहराम
आरिश की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें