फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हर्ष फायरिंग के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

Sun, 03 Dec 2023 06:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में हर्ष फायरिंग के मामले में  पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Shamli police - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली  सोशल मीडिया पर बंदूक व पिस्टल से हर्ष फायरिंग का वीडियाे वायरल होने के मामले में पुलिस ने फायर करने वाले युवक और दो शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


शामली में शनिवार को सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक युवक बंदूक और पिस्टल से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो में फायर करने वाले व्यक्ति की पहचान रोहित निवासी पंजाबी कालोनी के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि युवक ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक और पिस्टल से फायर किए हैं। लाइसेंसी बंदूक के शस्त्र धारक का नाम घनश्याम निवासी माजरा रोड निकट भिक्की मोड है और लाइसेंसी पिस्टल के शस्त्रधारक का नाम सचिन श्याम निवासी माजरा रोड शामली है।
विज्ञापन


बताया गया है बंदूक व पिस्टल से दीपावली के मौके पर हर्ष फायरिंग की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल होने पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में रोहित, घनश्याम और सचिन श्याम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें