फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन पेंशन योजना में शामली पहले पायदान पर

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते उद्योग बंधू - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन पेंशन योजना में शामली पहले पायदान पर
विज्ञापन

शामली। सहायक श्रम आयुक्त संतोष कुमार ने टीम के साथ शामली, कैराना, कांधला, झिंझाना, थानाभवन और जलालाबाद में व्यापारियों को प्रधानमंत्री व्यापारी मानधन पेंशन योजना की जानकारी देकर समझाया। उन्होंने व्यापारियों से योजना के तहत पंजीकरण कराकर लाभ लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सहायक श्रम आयुक्त डाक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सहारनपुर में प्रधानमंत्री व्यापारी मानधन पेंशन योजना की जिले की उपलब्धि पर पीठ थपथपाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जनपद के अलग अलग बाजारों में डोर टू डोर पहुंचकर व्यापारियों को योजना के बारे में बताकर जागरूक किया। कैराना के मुख्य चौक बाजार एवं अन्य बाजारों में घूमकर व्यापारियों से बातचीत की। लघु एवं खुदरा व्यापारियों के लिए चलाई गई योजना के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योजना असंगठित क्षेत्र में कार्यरत व्यापारी यथा-स्वनियोजित व्यापारी और दुकान मालिक, खुदरा व्यापारी, राइस मिल मालिक, तेल मिल मालिक, कारखाना मालिक, कमीशन एजेंट, रियल एस्टेट ब्रोकर, छोटे होटलों, रेस्टोरेंट मालिक को शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत व्यापारी जिनकी आयु 18-40 वर्ष के मध्य है तथा जिनका वार्षिक टर्न ओवर डेढ़ करोड़ तक है, वह इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करा सकते हैं। अंशदायी योजनांतर्गत व्यापारियों को उनके योजना में प्रवेश के आयु के आधार पर 55 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रतिमाह नियमित अंशदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी उतनी ही धनराशि उनके पेंशन खाते में जमा करेगी। उन्होंने व्यापारियों से योजना के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि योजना में शामली जनपद 533 के साथ पहले स्थान पर पहुँच गया है। दूसरे तीसरे और चौथे स्थान पर ललितपुर 515, फरुखाबाद 497 और सहारनपुर 437 है। सहायक श्रम आयुक्त संतोष कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा, मुनव्वर जंग, विपिन कुमार, संदीप कुमार, नरेश कुमार, गुलजार अंसारी, अटल सिंह, राकिम अली, रमेश कुमार, केपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें