फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 24.98 करोड़ से निखरेगा शामली रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर लोकापर्ण कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्रा। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 24 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से विकसित किए गए शामली रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस अवसर पर शामली रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि शामली रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज को शहर की ओर आगे बढ़ाने तथा दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण के कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक संचालित नमो भारत ट्रेन का विस्तार शामली तक किए जाने की मांग उठाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटी है और अमृत भारत स्टेशन योजना में शामली का चयन जिले के लिए गौरव का विषय है।
पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शामली को आधुनिक रेलवे स्टेशन की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण की मांग भी जल्द पूरी होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल विद्या मंदिर और सती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विकसित भारत विषय पर आयोजित निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, कांधला ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, शामली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जयदेव मलिक, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, डॉ. हरिओम पाठक, नामित सभासद अमित विश्वकर्मा, ज्ञानेंद्र मलिक, रेलवे अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सोशल वर्कर अरविंद कुमार पांचाल ने किया।

शामली रेलवे स्टेशन पर लोकापर्ण कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्रा। स

शामली रेलवे स्टेशन पर लोकापर्ण कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्रा। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें