सिपाही सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार
इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाला सिपाही विक्रांत पुलिस लाइन नोएडा में तैनात है। पुलिस ने विक्रांत, उसके भाई अर्जुन, इनके पिता वीरेंद्र, मां मुदरेश, विक्रांत की पत्नी शिवानी और गांव के मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिवानी, मुदरेश और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
बुलडोजर से तोड़ा सिपाही के मकान का गेट
हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने विक्रांत की पत्नी और मां मुदरेश की गिरफ्तारी के लिए उनके मकान पर दबिश दी। दोनों ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई। ग्रामीणों के मुताबिक जेसीबी के जरिए लोहे का गेट तोड़कर दोनों महिलाओं को पुलिस लेकर गई है।
यह भी पढ़ें: पिता-पुत्र का मर्डर: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पंचायत में मारी थीं गोलियां, अब सदमे में पूरा गांव
नकाबपोश बदमाशों ने बाजार में दिनदहाड़े एक वारदात को अंजाम दे डाला। गनीमत रही कि व्यापारी की बाल-बाल जान बच गई। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।