शामली के कैराना में कोतवाली पुलिस ने सॉल्वर गैंग से जुड़े एक और सदस्य का गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर सॉल्व करने की योजना बनाने में संलिप्त बताया गया है। गैंग से जुड़े चार अभ्यर्थी व दो सॉल्वरों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बाताया गया कि बीती 18 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खुरगान बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से उस्मान निवासी गांव मन्नामाजरा, शाहवेज निवासी गांव जहानपुरा, रिजवान निवासी गांव तितरवाड़ा व आसिफ निवासी गांव अलीपुर को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल बरामद हुए थे।