समाज के लोगों का कहना था कि वे पिछले कई सालों से शोभायात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने शोभायात्रा रोक दी। उन्होंने 29 फरवरी को शोभायात्रा निकालने की घोषणा करते हुए चेतावनी दी कि अगर इस बार भी उनकी शोभायात्रा रोकी गई तो वे धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लेंगे।
इस मामले की जानकारी मिलने पर सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर व बाबरी थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर उन्हें समझाने की कोशिश की कि बिना अनुमति के शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकती लेेकिन समाज के लोग अपनी बात पर अड़े रहे।
करीब तीन घंटे बाद दोपहर 12 बजे सीओ ने आश्वासन दिया कि वे प्रशासन से अनुमति लेकर गुरुवार को शोभायात्रा निकाल लें। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इसके बाद समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति लेने की प्रकिया शुरू कर दी है।