फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हाईवे पर आधा किमी दूर तक बिखरे मिले 500, 200 और 100 रुपये के नोट, गिनती करने पर निकले 4 लाख

Thu, 23 Apr 2026 10:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के पास किसी ने पुलिस को नोटों के बिखरे होने की सूचना दी। पुलिस ने आकर नोटों को समेटा और थाने लाकर गिनती की। नोटों की गड्डियों पर लगी बैंक की चिट के आधार पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
हाईवे पर मिली नोटों की गड्डियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के निकट दूर तक चार लाख रुपये के नोट बिखरे मिले। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने करीब 500 मीटर तक बिखरे रुपयों को समेटा। कोतवाली ले जाकर नोटों की गिनती की तो पूरे चार लाख रुपये निकले। पुलिस ने रकम को मालखाने में जमा करा दिया और उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

बुधवार देर शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर बलवा चौकी इंचार्ज मुकेश दिनकर पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अमित निवासी गांव खरड़ थाना फुगाना जिला बागपत ने काबड़ौत पुल के पास नोट बिखरे होने की जानकारी दी। उसने बताया कि बाइक सवार की पीठ पर लगे बैग की चेन खुली हुई थी, जिसमें से नोट निकलकर सड़क पर गिरने शुरू हो गए, लेकिन उसे पता नहीं चला और वह आगे निकल गया। 
 

पुलिस ने एक-एक कर सभी नोटों को सुरक्षित उठाया और कोतवाली ले आई। कोतवाली में गिनती करने पर चार लाख रुपये पाए गए। बरामद रुपये में 6 गड्डी 500 के नोटों की, चार गड्डी 200-200 के नोटों की एवं दो गड्डी 100-100 के नोटों की पाई गई। गड्डियों पर एक बैंक का नाम और पर्ची भी लगी हुई है। पुलिस इस बिंदु पर भी रकम के मालिक की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि फिलहाल हाईवे पर मिले चार लाख रुपये मालखाने में जमा कराए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह रुपये किस तरह और किस वाहन से गिरे हैं। जनपद के किसी थाने पर चार लाख रुपये खोने या गुम होने की सूचना भी नहीं दी गई है। बैंक से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह रकम किस खाते से और किसने निकाली थी। जिस भी व्यक्ति के ये रुपये खोए हैं, वह कोतवाली आकर सबूत और बैंक संबंधी दस्तावेज पेश करे। पुष्टि होने के बाद नियमानुसार रुपये असली मालिक को दे दिए जाएंगे।

ये भी देखें...
UP Board 10th 12th Result: शामली में 10वीं में अश्वनी और 12वीं में अनंत बने टॉपर, दोनों एक ही स्कूल के छात्र
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें