फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: मॉर्निंग वॉक पर निकले होटल मालिक को गोलियों से भूना, थाने में खुली हुई थी हिस्ट्रीशीट

Sun, 01 Sep 2024 09:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मॉर्निंग वॉक पर निकले होटल मालिक की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
शिव कुमार कांबोज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर 65 वर्षीय होटल मालिक शिवकुमार उर्फ गुड्डन कांबोज की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। शरीर पर गोलियों के पांच निशान मिले हैं। मृतक की शहर कोतवाली में हिस्ट्रीशीट खुली हुई थी।
विज्ञापन

 

शहर के कैराना रोड निवासी शिवकुमार उर्फ गुड्डन कांबोज रोज की तरह रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से पैदल ही पूर्वी यमुना नहर पटरी पर टहलने गए थे। उसी समय उन पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। करीब सात बजे नहर पटरी पर शव पड़ा होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस के साथ ही एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम, डॉग स्कवायड टीम ने भी जांच पड़ताल की। 
 

पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर व कंधे समेत शरीर पर पांच गोलियों के निशान हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोलियों की सही संख्या का पता चल सकेगा। पुलिस को मौके से पिस्टल के तीन खोखे बरामद हुए हैं। मौके से ही मृतक का मोबाइल फोन मिला है। मृतक की पत्नी आस्था की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने बताया कि शिवकुमार पर पुराने आर्म्स एक्ट, जाली करेंसी, अपराधियों को शरण देने, गैंगस्टर और गुंडा अधिनियम समेत करीब नौ आपराधिक मामले दर्ज थे। सहारनपुर जिले में रंगदारी का एक मामला भी दर्ज बताया गया है, जिसकी जानकारी की जा रही है। हत्या के खुलासे के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें