फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बहन की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल, चार माह पहले हुई थी सुनीता की शादी

Fri, 01 Dec 2023 07:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli Accident : एक दर्दनाक हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। चार महीने पहले ही सुनीता की शादी हुई थी। सुनीता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के पाबसरा गांव से लौटते समय बाइक सवार भाई बहन ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक द्वारा बहन को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रक एवं चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सिभालका निवासी सुमित पुत्र राममेहर अपनी बहन सुनीता 19 वर्ष पत्नी अनिल को लेने उसकी ससुराल हरियाणा के सोनीपत के गांव पाबसरा गया था। शुक्रवार की शाम को जब सुमित बहन को लेकर हरियाणा से गांव रहा था तभी कस्बे के ऊन रोड स्थित बालियान नर्सिंग होम के सामने ट्रक की चपेट में आने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने घायल सुनीता को मृत घोषित कर दिया। सुमित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद रोते बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Blast In Meerut: शव के टुकड़े देख सिहर उठे लोग, तौसीफ के परिवार पर टूटा गम का पहाड़
विज्ञापन

सुमित ने बताया कि छह माह पूर्व ही सुनीता की शादी हरियाणा निवासी अनिल के साथ हुई थी। बहन को ससुराल से लेकर घर जा रहा था तभी ट्रक की चपेट में आ गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा गांव, पढ़ें ताजा खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें