फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो करोड़ 57 लाख 98 हजार से जलालाबाद-कैड़ी में बनेंगे दो पुल

Wed, 12 Aug 2026 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत जलालाबाद और कैड़ी गांव में लोहे के दो पुलों के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। दोनों पुलों के निर्माण पर कुल दो करोड़ 57 लाख 98 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है और साल के अंत तक दोनों पुल तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। रालोद के थानाभवन विधायक अशरफ अली के प्रयास से जलालाबाद और कैड़ी में रपटा पुलों को मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत स्वीकृति मिली है। दोनों पुलों के लिए कुल 257.98 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसमें जलालाबाद में पुल के लिए 114.93 लाख रुपये और कैड़ी गांव में पुल के लिए 142.45 लाख रुपये शामिल हैं। दोनों लोहे के पुलों के निर्माण के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता प्रमोद कुमार डिंगल ने बताया कि निर्माण एजेंसी के चयन के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। बारिश खत्म होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। साल के अंत तक दोनों पुलों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


तीन-चार किलोमीटर का चक्कर बचेगा
जलालाबाद में कृष्णा नदी पर रपटा पुल बनने से नदी के पार स्थित उमरपुर, दखौड़ी जमालपुर और इरशादपुर के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी इन गांवों के लोगों को जलालाबाद कस्बे में आने के लिए हसनपुर लुहारी होकर जाना पड़ता है। इससे उन्हें करीब तीन-चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। पुल बनने के बाद ग्रामीण सीधे जलालाबाद पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें