फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अब जिप-आईएमजी फाइलों के नाम पर जाल बिछा रहे साइबर ठग

Thu, 19 Nov 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने का तरीका बदल दिया है। अब व्हाट्सएप पर चालान, बिजली बिल, बैंक केवाईसी और शादी कार्ड के नाम पर जिप, आईएमजी और बिन फाइलें भेजकर ठगी की कोशिश की जा रही है। एसपी एनपी सिंह ने लोगों से अनजान फाइल डाउनलोड न करने और संदिग्ध लिंक से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि साइबर अपराधी सरकारी विभागों, बैंकों और परिचितों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को भरोसे में लेते हैं। बिजली बिल बकाया, चालान लंबित या केवाईसी अपडेट कराने का संदेश भेजकर जल्दबाजी में फाइल खोलने का दबाव बनाया जाता है। ऐसी फाइलों और लिंक के जरिये मोबाइल की निजी जानकारी चोरी होने और आर्थिक नुकसान का खतरा रहता है।
उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आई फाइल डाउनलोड न करें। चालान, बिजली बिल या शादी कार्ड की सत्यता संबंधित व्यक्ति अथवा विभाग से जांच लें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी व बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। मोबाइल में संदिग्ध गतिविधि दिखने या ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें