फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नरेश टिकैत बोले, सलमान खान ने बड़ी गलती की है, माफी मांगकर लॉरेंस बिश्नोई से पल्ला छुड़ाएं

Thu, 24 Oct 2024 08:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि काला हिरन ही नहीं, किसी भी जानवर का शिकार करना गलत है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महापंचायत के बाद बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बहुत बड़ी गलती की है। उन्हें बिश्नोई समाज से माफी मांगकर अपना पल्ला छुड़ा लेना चाहिए। काला हिरण ही नहीं, अन्य किसी भी जानवर का शिकार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

 

महापंचायत में चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
नरेश टिकैत ने कहा कि सभी मुसलमान अच्छे हैं, इसमें किसी को भी पूरे समाज को दोष नहीं देना चाहिए। लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को धमकी दी है। कहा है कि वे उनके समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगें, तो ऐसे में सलमान खान को माफी मांगकर इस मुद्दे को खत्म करना चाहिए। 
विज्ञापन

भाज्जू कट को लेकर नरेश टिकैत ने कहा कि ये किसानों की बड़ी मांग है, इससे वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मुद्दे को बढ़ावा देकर प्रशासन खुद ही तनाव पैदा कर रहा है। जिलाधिकारी अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजकर समस्या का समाधन कराएं। क्योंकि किसान इस मुद्दे से पीछे हटने वाला नहीं है। भाज्जू कट न बनने से किसानों और अन्य लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना होगा। अगर बन जाता है तो शामली ही नहीं, आसपास के जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें