महापंचायत में शामिल नरेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
नरेश टिकैत बोले-हाईवे पर कट प्रतिष्ठा की बात
नरेश टिकैत ने कहा कि कट प्रतिष्ठा की बात है। इसमें कुछ भी हो सकता है। यहां एक भी पहिया नहीं चलने दिया जाएगा। बागपत और उत्तराखंड में भी वाहन रोक दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमनें सोने के भाव की जमीन दे रखी है। किसानों की छाती पर ही हाईवे चलेगा ओर हम देखते रहेंगे ये नहीं होने दिया जाएगा। किसानों को दबाया जा रहा है। सरकार इलाके को मजदूर बनाना चाहती है।
कहा कि िजो मांग में सहयोग नहीं देना चाहते घर बैठ जाएं। मनमुटाव भुलाकर एक हो जाओ तभी मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो शामली से भी एक क्रांति यात्रा निकाली जाएगी, जो बागपत तक जाएगी।