उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन की टीम ने कुख्यात संजीव जीवा और उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी की करीब आठ बीघा जमीन को कुर्क किया है। भूमि दो हिस्सों में थाना आदर्श मंडी और सदर कोतवाली क्षेत्र में थी। जमीन की कीमत करीब 1.86 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे पहले भी संजीव जीवा की आदमपुर गांव में करीब 21 बीघा जमीन कुर्क की जा चुकी है।