उधर, पहले तो लोगों ने मांस के टुकड़ों को हटाने के बाद धार्मिक स्थल की सफाई की। इसके बाद चौकी पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। चौकी प्रभारी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। जल्द करवाई करने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में बड़ी वारदात, शामली में धार्मिकस्थल पर मांस के टुकड़े मिलने से आक्रोश
इसके बाद एएसपी ओपी सिंह और सीओ श्रेष्ठा सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। ग्रामीणों की भीड़ अभी भी चौकी पर जमा है।