परियोजना की स्वीकृति के बाद हरियाणा सीमा पर बिडौली में यमुना नदी पर नवीन दो लेन का पुल एप्रोच रोड, बिडौली चौक, म्यान कस्बा, केरटू, झिंझाना में गाड़ी वाला चौराहा, टपराना में उपरिगामी पुल, टपराना- शामली बाईपास में मुंडेट कलां के पास पूर्वी यमुना नहर पुल, गोहरनी में रेलवे का उपरिगामी पुल प्रस्तावित किया गया।
मेरठ-करनाल हाईवे में झिंझाना गाड़ी वाला चौक, बिडौली चौक, म्यान कस्बा उपरिगामी पुल चालू हो चुके हैं। हरियाणा सीमा पर बिडौली में यमुना नदी पर दो लेन का नया पुल बनकर तैयार है। इसी माह पुल पर वाहनों का आवागमन शुरु हो सकता। केरटू में उपरिगामी पुल का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
टपराना पुल पर वाहनों का आवागमन शुरु
टपराना गांव में मेरठ-करनाल हाईवे का उपरिगामी पुल पर वाहनों का आवागमन चालू हो गया है। लक्ष्मणपुरा में टोल प्लाजा का निर्माण करीब 70 फीसदी हो गया है। बधेव और मुुंडेट कलां में पूर्वी यमुना नहर का पुल तैयार है। एप्रोच रोड का निर्माण पूरा होना शेष है। गोहरनी गांव के रेलवे का उपरिगामी पुल अधूरा है। निर्माण एजेंसी के जीएम केपी सिंह का कहना है कि अगले दो माह में मेरठ- करनाल हाईवे और इसके बाईपास के सभी उपरिगामी पुल बनकर तैयार हो जाएंगे। शामली बाईपास को चालूू कर दिया जाएगा।