फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती... फिर दिल पर चढ़ा प्यार का भूत, फोटो दिखा पूछा किशोर का पता, अब शादी की जिद पर अड़ी

Tue, 21 May 2024 08:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद युवती को किशोर से प्यार हो गया। इसके बाद युवती किशोर के गांव पहुंच गई। युवती ने फोटो दिखाकर किशोर का पता पूछ लिया और उसके घर भी पहुंच गई। अब युवती किशोर से शादी करने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन
शामली में किशोर से शादी की जिद पर अड़ी युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कैराना में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती किशोर से मिलने उसके गांव पहुंच गई और किशोर के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। परेशान होकर किशोर के परिजनों ने डीएम से गुहार लगाई। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने फोन करके युवती के माता-पिता को कोतवाली बुलाया। अभी मामले का समाधान नहीं हो सका है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले मेरठ के थाना लालकुर्ती निवासी एक युवती की क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी एक 16 वर्षीय किशोर से इंस्टाग्राम पर बात होने लगी थी। तीन दिन पहले युवती बिना बताए गांव टपराना पहुंच गई। मोबाइल फोन पर किशोर का फोटो दिखा कर उसका पता पूछ लिया।

इसके बाद युवती किशोर के घर पहुंच गई और किशोर से शादी की जिद करने लगी। परिजनों द्वारा मना करने पर युवती ने हंगामा कर दिया था, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया था। 

इस दौरान कैराना पुलिस युवती को उसके घर मेरठ छोड़कर आ गई। एक दिन पहले युवती फिर से किशोर के घर आ धमकी और शादी की जिद पर अड़ गई। परेशान होकर मंगलवार को किशोर के परिजन शामली में डीएम से मिले और शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की।

डीएम के निर्देश पर कैराना पुलिस द्वारा युवती व किशोर के परिजनों को कोतवाली बुलाया गया जहां पर महिला पुलिस द्वारा युवती को समझाया गया कि किशोर अभी नाबालिग है और उसकी शादी नहीं हो सकती, लेकिन युवती फिर भी शादी की जिद पर अड़ी रही। बाद में पुलिस ने मेरठ फोन करके युवती के परिजनों को कैराना कोतवाली आकर युवती को अपने साथ ले जाने को कहा।
 
यह भी पढ़ें: मासूम की दी बलि: कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, चाची ने तांत्रिक के कहने पर उतारा था मौत के घाट, खुले कई बड़े राज
 
विज्ञापन

बताया गया कि युवती के परिजन कोतवाली नहीं पहुंचे। कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि युवती के परिजन रास्ते में है। अगर परिजन नहीं आते हैं तो युवती को नारी निकेतन भेजा जाएगा।
 
यह भी पढ़ें: UP: 600 रुपये की रिश्वतखोरी में 18 साल बाद सिपाही बरी, मुकदमे की वजह से नहीं मिला था प्रमोशन, पढ़िए पूरा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें