फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछड़ी शामली पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछड़ी शामली पालिका
विज्ञापन

शामली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की वेबसाइट पर अपडेट हुए परिणाम में शामली नगरपालिका रैंकिंग में पिछड़ गई है। मंगलवार को अपेडट हुए परिणाम में पिछले साल 2020 की रैंकिंग 296 दिखाई गई है। जबकि शनिवार को जारी परिणाम में पिछले साल की रैकिंग 342 बताई गई थी। इसे तकनीकी खामी माना जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम शनिवार को जारी किया गया था। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक उत्तम सिंह पूनिया ने शनिवार को वेबसाइट पर जारी परिणाम के आधार पर शामली नगरपालिका की 301वीं रैंक बताई थी। जबकि पिछले साल की रैकिंग 342 बताई गई थी। इस तरह से शामली नगरपालिका की रैकिंग में सुधार होने पर पालिकाकर्मी व अधिकारी उत्साहित थे। मंगलवार को वेबसाइट पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम अपडेट होना बताया है, जिसमें शामली पालिका की पिछले साल 2020 की रैकिंग 296 दिखाई गई है। जबकि इस साल की रैकिंग 301वीं ही है। इस तरह से अगर वेबसाइट पर अपडेट हुए परिणाम को देखें तो शामली पालिका पिछले साल की तुलना में इस बार रैकिंग में पिछड़ी है। जिला समन्वयक उत्तम सिंह पूनिया का कहना है कि शनिवार को वेबसाइट पर शामली पालिका की पिछले साल की रैकिंग 342 थी। अब वेबसाइट पर रैकिंग बदलने की जानकारी नहीं है। वह वेबसाइट देखकर ही इस बारे में बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें