फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली चीनी मिल प्रतिदिन एक लाख लीटर एथनॉल का करेगी निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल शामली ने गन्ना से एथनॉल बनाने के लिए कदम बढ़ाया है। नए पेराई सत्र में नवंबर माह में एक लाख लीटर क्षमता प्रतिदिन का एथनॉल प्लांट का शुभारंभ होगा। नए पेराई सत्र में 30 हजार लीटर क्षमता की प्रतिदिन एथनॉल प्लांट में बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन

सरशादी लाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल ने वर्ष 2016 में गन्ने से एथनॉल बनाने के लिए कदम रखे थे। वर्ष 2016 में 28 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता का एथनॉल बनाने का प्लांट शुभारंभ किया था, बाद में 70 हजार और वर्ष 2021-22 के नए पेराई सत्र में सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल शामली ने 70 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता से बढ़ाकर एक लाख लीटर क्षमता का एथनॉल प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।
शामली डिस्टलरी के महाप्रबंधक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि गन्ना जूस से एथनॉल बनाया जाएगा। प्लांट में 30 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता के लिए बायलर लगाया गया है। सरशादी लाल समूह एथनॉल आयल एजेंसियों को आपूर्ति करेगा। सरशादी समूह की अपर दोआब चीनी मिल ऐसी है, जो एथनॉल बनाने में रुचि ले रही है। सहारनपुर मंडल के उपगन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरनगर, जिले की टिकौला चीनी मिल 95 हजार क्विंटल, खतौली चीनी मिल एक लाख 40 हजार लीटर, सहारनपुर जिले की गांगनौली 90 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता का एथनॉल तैयार कर आयल एजेंसियों बेच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें