फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती पर भी शामली मिल पिछले सत्र का नहीं कर रही है भुगतान-

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शासन की एफआईआर दर्ज करने की सख्ती के बाद जिले की चीनी मिले पिछले सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान करने में देरी कर रही है। नए सत्र के बकाया गन्ना भुगतान का कोई अता पता नहीं है। बकाया गन्ना भुगतान के लिए किसान परेशान है।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र में 113.20 लाख क्विंटल गन्ना 366.46 करोड़ रुपये में किसानों का खरीदा था। शामली मिल ने किसानों को 297.25 करोड़ रुपये का गन्ने का भुगतान किया है। शामली चीनी मिल पर 69.21 करोड़ रुपये बकाया है। जिला प्रशासन और गन्ना विभाग को चीनी मिल के अफसर पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान करने के लिए 31 दिसंबर तक बकाया गन्ना भुुगतान करने आश्वासन दे चुके है। बकाया गन्ना भुगतान न करने प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शामली चीनी मिल के अध्यासी के खिलाफ गत 26 नवंबर को शामली कोतवाली में बकाया गन्ना भुगतान न करने पर एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद किसानों का बकाया गन्ना भुुगतान करने तेजी नहीं दिखाई है। पिछले 14 दिन में शामली चीनी मिल में 14 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान किया है। 14 दिन पूर्व शामली चीनी मिल पर 83.21 करोड रुपये किसानों का बकाया था। दस नवंबर को शामली चीनी मिल पर 69.21 करोड़ रुपये बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि गन्ना विभाग शामली चीनी मिल पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान करने के लिए दबाव बना रहा है। दबाव के बाद भी बकाया भुगतान करने में मिल पिछड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले गन्ना पेराई सत्र बकाया गन्ना भुगतान की स्थिति
खरीदा गया गन्ना 113.20 लाख क्विंटल
कुल भुगतान 366.46 करोड़
मिल ने किया भुगतान 297.25 करोड़
अब बकाया 69.21 करोड़
भुगतान प्रतिशत 81.11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें