फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी

Wed, 17 Jan 2024 09:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
 
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र में देर शाम विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने पति और अन्य ससुरालियों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर एडिशनल एसपी और पुलिस मौके पर पहुंची।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता ने पति समेत सात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


बागपत के बड़ौत के पठानकोट मोहल्ला निवासी उसमान ने अपनी बेटी फरीन (22) की शादी दो साल पूर्व कांधला के मोहल्ला खैल निवासी अकरम के साथ की थी। दोनों के बीच पहले प्रेम प्रसंग चल रहाथा। जिसे बाद में परिजनों ने स्वीकार कर लिया था। बुधवार की देर शाम मृतका महिला का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पड़ोस के लोगों ने मृतक महिला के परिजनों के साथ पुलिस को दी।

मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी परविंदर कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया उच्च अधिकारी को घटना की जानकारी दी। इसके पश्चात एडिशनल एसपी सन्तोष कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस से भी लोगों ने पति समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि फरीन की हत्या की गई है। एएसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।। पुलिस ने घटनास्थल पर एक्सपर्ट टीम बुलाकर जांच कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। एडिशनल एसपी संतोष कुमार का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने पति, सास,ससुर समेत सात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

ससुराल के लोग आए दिन करते थे पिटाई
मृतक पक्ष के लोगों का कहना हे कि फरीन ने उन्हें कुछ दिन पूर्व ही बताया था कि ससुराल के लोग आए दिन उसके साथ बेवजह मारपीट करते हैं। उसे जान से मारने का भी प्रयास किया जा चुका है।
विवाहिता की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें