ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के सिर व हाथ पर चोट के निशान है, जिससे उसकी ईंट से कुचलकर हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।