मुजफ्फरनगर के युगल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की मौत हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मोनू हलवाई का काम करता था। वह छह बहन-भाइयों में पांचवें नंबर का था।
मंगलवार दोपहर को जिला मुजफ्फरनगर के भौराकलां क्षेत्र के गांव भौराखुर्द निवासी मोनू और सिसौली निवासी निशा को गंभीर हालत में लेकर युवक के परिजन शामली के निजी अस्पताल में पहुंचे। उपचार के दौरान युवक की पहले मौत हुई, उसके कुछ ही देर बाद युवती की मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।