फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बाइक सवार एलएलबी के छात्र पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलिया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sun, 04 Feb 2024 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में बाइक सवार एलएलबी के छात्र को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। 
विज्ञापन
अस्पताल में युवक के परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कैराना में शामली रोड पर बाइक सवार एलएलबी के छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में छोटे से ऑपरेशन के बाद घायल को रेफर कर दिया।

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे ग्राम खुरगान हाल निवासी राजेंद्र कॉलोनी निवासी बैनामा लेखक मोहम्मद इनाम का पुत्र एलएलबी का छात्र अमिर हसन(22) बाइक द्वारा घर से शामली मोबाइल ठीक कराने के लिए जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Encounter: सीने और माथे को छलनी करके दिया दरोगा को गोली मारने का जवाब, पुलिस पर की फायरिंग तो मिली मौत

विज्ञापन

शामली रोड पर गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार हमलावरों ने आमिर पर पीछे से फायर कर दिया जिससे आमिर घायल होकर वहीं गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गये।

राहगीरो ने घायल आमिर से उसके परिजनों का नंबर पूछ कर परिजनों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: Murder: पूर्व मंगेतर तुमसे अच्छा था..., साहिबा के ऐसा कहते ही पति ने पेचकस से किए ताबड़तोड़ वार, दी खौफनाक मौत
विज्ञापन

अस्पताल में जनरल सर्जन डॉक्टर मनीष राठी ने घायल आमिर की पीठ से एक छोटा ऑपरेशन करके छर्रे निकाले। बाद में डॉक्टरों ने घायल आमिर को मेरठ रेफर कर दिया।वहीं सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकार अमरदीप मौर्य सरकारी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।

अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि छात्र की हालत खतरे से बाहर है। परिजनों से तहरीर प्राप्त की जा रही है। मुकदमा दर्ज करके जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें