फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सोनम-राजा रघुवंशी केस की तरह दामाद की हत्या करा सकती है बेटी और उसका प्रेमी, सामने आया सनसनीखेज मामला

Thu, 12 Jun 2025 07:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मेरठ के नानू गांव निवासी महिला ने अपनी ही बेटी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया कि बेटी और उसके प्रेमी ने पति का मकान भी कब्जा लिया है। एसपी ने जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन
राजा और सोनम केस की तरह आशंका का मामला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के गांव नानू निवासी महिला ने चौसाना चौकी पर अपनी बेटी के खिलाफ शिकायत करते हुए सोनम-राजा रघुवंशी की तरह दामाद की हत्या कराए जाने की आशंका जताई है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन

 

महिला ने झिंझाना थाने की चौकी चौसाना पर अपनी बेटी के खिलाफ दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी बेटी की शादी 12 साल पहले झिंझना थाने की चौकी चौसाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। इसी वर्ष मई में उसके दामाद ने बताया कि उसकी बेटी के प्रेम संबंध उसकी ससुराल में पड़ोस के युवक से हो गए। 
 

उसने गांव पहुंचकर अपनी बेटी को समझाया और फिर अपने साथ मायके ले गई। वहां से 31 मई 2025 को उसकी बेटी अपने प्रेमी संग चली गई। इसके बाद उन्होंने उससे सभी रिश्ते नाते खत्म करने का फैसला लिया था। 
 

बुधवार रात को उसकी बेटी ने अपने प्रेमी के परिजनों के साथ मिलकर उसके दामाद के घर का ताला तोड़ा और जबरन घर पर कब्जा कर रहने लगे। महिला ने अपनी बेटी पर घर से 30 हजार रुपये ले जाने का भी आरोप लगाया। महिला ने अपनी बेटी पर प्रेमी के साथ मिलकर दामाद की हत्या कराए जाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
 
विज्ञापन

इस मामले को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना रहा। बृहस्पतिवार शाम को दोनों पक्ष के लोग चौसाना चौकी पर पहुंचे, लेकिन रात तक कोई फैसला नहीं हो सका। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी देखें...
Shamli: लव मैरिज करने पर पंचायत में युवक को पीटा, गांव छोड़ने की दी धमकी, मां के साथ किया ये काम    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें