फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: क्रिकेट एकेडमी में नेट पर बैटिंग करते समय सीने पर लगी लेदर की बॉल, 13 साल के छात्र की मौत

Fri, 13 Jun 2025 08:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अबुजर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और एकेडमी में क्रिकेट सीखने जाता था। सीने पर गेंद लगते ही वह बेहोश हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
अबुजर की फाइल फोटो और घर पर मौजूद गमजदा लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भास्कर क्रिकेट एकेडमी में सीने में लेदर की गेंद लगने से कक्षा आठ के छात्र अबुजर की मौत हो गई। वह इकलौता पुत्र था। छात्र की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। देर शाम गमगीन माहौल में छात्र के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामनगर निवासी पूर्व प्रधान हाजी इलियास का पौत्र व मोहम्मद अकरम अंसारी का 13 वर्षीय बेटा अबुजर अंसारी नगर के भास्कर इंटर नेशनल स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। अबुजर भास्कर क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट भी सीखता था। 
 

अबुजर के पिता अकरम ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा एकेडमी में क्रिकेट सीखने के लिए गया था। बल्लेबाजी के दौरान गेंद उछलकर अबुजर के सीने में लग गई और वह बेहोश होकर गिर गया। स्कूल से फोन आने पर वे मौके पर पहुंचे और बेटे को कैराना में चिकित्सक के पास ले गए। 
 

चिकित्सक की सलाह पर परिजन उसे शामली निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर इकट्ठा हो गए। सभी ने छात्र की मौत पर दुख व्यक्त किया।  स्कूल के प्रधानाचार्य अमितेष भारद्वाज भी मृतक छात्र के आवास पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नेट पर अबुजर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहा था। इसी दौरान गेंद उछलकर सीने में लग गई थी।
 

इकलौता बेटा था अबुजर 
अबुजर के पिता मोहम्मद अकरम फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। वह इकलौता पुत्र था। उससे छोटी एक बेटी है। इकलौते बेटे की मौत पर अकरम का रो रो कर बुरा हाल था। अकरम कह रहा था कि बेटा क्रिकेट सीखने को कह कर गया था, पर पता नहीं था कि हमेशा के लिए हमसे दूर हो जाएगा। 
 
विज्ञापन

ये बोले चिकित्सक
फिजिशियन डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान सीने में गेंद लगने से मौत होने की दो वजह हो सकती है। इसमें एक तो ये हो सकता है कि गेंद लगने से गंभीर चोट लगने से फेफड़े क्षतिग्रस्त हुए या फिर दिल पर गहरी चोट लगने से आंतरिक रक्तस्राव हुआ हो। हालांकि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम से ही पता चलता है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: हाईवे पर चलती कार में पांच युवक, तमंचे लहराते हुए गा रहे गाना, बंदूक उठा गोली चला, देखें वीडियो    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें