फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: टिटाैली के मजदूर की बिहार में हार्ट अटैक से माैत, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

Sat, 22 Feb 2025 05:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव टिटौली निवासी 40 वर्षीय मजदूर अमरपाल कश्यप की बिहार में हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
मजदूर के घर पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव टिटौली निवासी 40 वर्षीय मजदूर अमरपाल कश्यप की बिहार में हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर हंगामा किया और शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। नायब तहसीलदार व पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन


अमरपाल वेल्डिंग करने का काम करता था। वह करीब चार माह पहले बिहार निवासी ठेकेदार बिजेंद्र के साथ काम पर गया था। वह वर्तमान में बिहार के जिला बिनौली के गांव फिरोजपुर फैक्टरी में काम कर रहा था। शुक्रवार को अचानक उसकी तबियत खराब हो गई।

ठेकेदार ने उसे वहां के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एंबुलेंस से रात करीब एक बजे शव उसके घर लाया गया। ठेकेदार ने परिजनों को मेडिकल रिपोर्ट सौंपते हुए हार्ट अटैक से मौत होना बताया। इसके बाद ठेकेदार सुबह आने की बात कहकर वहां से चला गया।

शनिवार सुबह जब ठेकेदार नहीं पहुंचा तो परिजनों में रोष फैल गया और उन्होंने हंगामा करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

परिजनों व ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। करीब दो घंटे बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार उमेश त्यागी गांव में पहुंचे और परिजनों से वार्ता की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि प्रशासनिक स्तर पर हर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर में शव का गमगीन माहौल अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस का कहना है कि शव मेडिकल रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण हार्ट अटैक लिखा हु़आ है, इस कारण शव का पोस्टमार्टम की आवश्यकता नहीं थी। समझाने पर परिजन मान गए। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।  

परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा
मृतक अमरपाल परिवार में अकेला कमाने वाला था। वह परिवार का पालन पोषण कर था। मृतक के चार छोटे बच्चे हैं। उनके सामने रोजी रोटी का संकट बन गया है। मृतक की पत्नी ने अधिकारियों से मदद दिलाने की मांग की। अमरपाल की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें