Shamli News: पुलिस रेलवे मार्ग पर गाड़ी से गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को मार्ग पर दो संदिग्ध कश्मीरी युवक दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया था।
शामली के कांधला में पुलिस ने रेलवे मार्ग पर गश्त के दौरान दो संदिग्ध कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया था। बुधवार को जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने क्लीनचीट देकर दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को स्थानीय पुलिस रेलवे मार्ग पर गाड़ी से गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को मार्ग पर दो संदिग्ध कश्मीरी युवक दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया था। दोनों की पहचान कश्मीर पुंझ निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद अब्बास और (30) जावेद इकबाल रूप में हुई थी। पुलिस उन्हें थाने ले गई और उनसे पूछताछ कर रही थी।
थाना प्रभारी परविंदर सिंह चौधरी ने बताया कि दोनों संदिग्ध कश्मीरी युवकों की जांच की गई। दोनों के विरुद्ध जम्मू कश्मीर में किसी भी प्रकार का कोई अपराधिक मामला नहीं पाया गया। आधार कार्ड में भी दोनों का पता स्थाई रूप से सही मिला।