शामली में मोहल्ला गुजरातियान में निर्माणाधीन मकान में सो रहे लस्सी विक्रेता की रात को आग लगने पर जलने से मौत हो गई। सुबह घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनाें ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मोहल्ला गुजरातियान निवासी पंकज उर्फ काला (52) पुराने घर को तोड़कर दोबारा निर्माण करा रहे थे। रोज की तरह मंगलवार रात को वे निर्माणाधीन मकान में सोए हुए थे। उन्होंने चारपाई के नजदीक अंगीठी जला रखी थी।