फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में शामली के मुद्दे छाए रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शनिवार को सहारनपुर हुई मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में शामली जिले के मुद्दे छाए रहे। व्यापारियों और उद्यमियों ने जीएसटी विभाग अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस पर मंडलायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कहा कि वह लखनऊ में जीएसटी के प्रमुख सचिव और कमिश्नर से बात करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के बावजूद एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-1 व ग्रेड-2) को कार्यालय बुलाकर मामले पर जवाब तलब किया जाएगा। उद्यमियों ने आशा जताई कि इस पहल से उन्हें जीएसटी अधिकारियों के अनावश्यक उत्पीड़न से राहत मिल सकेगी। साइमा के चेयरमैन और और लघु उद्योग भारती के मंडलाध्यक्ष अंकित गोयल ने बैठक में शामली विजय चौक से कैराना बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण का प्रस्ताव रखा। साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया से पूर्वी यमुना नहर तक नाले की सफाई और नए नाले के निर्माण की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई गई। मंडलायुक्त ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि शामली के उद्योगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी शामली को भी निर्देश दिए। साथ ही अगली मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक शामली में आयोजित करने के आदेश भी दिए। बैठक में अनुपम गुप्ता, आलोक जैन, जगमोहन गोयल, रोहित गर्ग आदि उद्यमी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें