फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति बैठक हुई। बैठक में बीएसए एवं प्रभारी डीआईओएस के बैठक में शामिल न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैठक में सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने समीक्षा करते हुए गंगा समिति के प्रथम बिंदु पर बेसिक शिक्षा विभाग व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों से जो नाले-नाली कृष्णी नदी में जा रही हैं, उनका जल प्रवाह नापने के लिए जल निगम को और खंड विकास अधिकारियों को जैव विविधता पंजिका का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वृक्षारोपण समिति में ग्रीन चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए। कार्बन क्रेडिट हेतु ज्यादा वृक्षारोपण करने वाले किसानों के नाम प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय को भेजने हेतु कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग व समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी जगदेव सिंह, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें