फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: 'बिजलीघर में आग लगा दूंगा, कहां है तू', जेई से बोले भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र, वीडियो वायरल

Tue, 17 Feb 2026 10:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

कांधला के गांव डुंडूखेड़ा में बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काटे गए थे। इन्हें जुड़वाने की मांग को लेकर लोग भाजपा नेता मनीष चौहान से मिले थे। मनीष ने ग्रामीणों के सामने ही जेई को फोन किया। इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जेई को फोन पर धमकाते भाजपा नेता मनीष चौहान और मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा में बिजली लाइन न जुड़ने को लेकर भाजपा नेता मनीष चौहान और जेई के बीच हुई तीखी नोकझोक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान बिजली की समस्या को लेकर जेई सत्यप्रकाश  पर नाराजगी जताते हुए धमकी देते नजर आ रहे हैं। मनीष चौहान भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चार दिन पहले जेई टीम के साथ बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए गांव पहुंचे थे, जहां विवाद के बाद कई लोगों के कनेक्शन काट दिए गए थे। इसके बाद से ग्रामीणों के घरों में अंधेरा छाया हुआ था। आरोप है कि लाइन जोड़ने पहुंचे कर्मचारियों को जेई वापस बुला लेते थे। 
 

ग्रामीणों की शिकायत पर भाजपा नेता मनीष चौहान मौके पर पहुंचे और जेई से फोन पर बात की। वार्ता करते हुए भाजपा नेता और जेई के बीच नोक झोंक हुई। बातचीत में भाजपा नेता के बोल बिगड गए, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
 

 भाजपा नेता बिजलीघर में आग लगाने तक की बात वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। जेई सत्यप्रकाश ने वीडियो की जानकारी से इंकार किया है। उधर, जेई ने टीम के साथ गांव में मारपीट करने की तहरीर पुलिस को दी थी, उसमें अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 
 

वीडियो में बातचीत...
मनीष चौहान -हेलो 
जेई- सर नमस्ते 
मनीष चौहान -हां नमस्ते जेई साब 
जेई: फोन किया था सर 
मनीष चौहान- हां फोन किया था 
ये क्या नौटंकी चला रखी है भाई ये 
जेई-  हमने कहां नौटंकी चला रखी है सर 
मनीष चौहान- अरे तो क्या मतलब है, मतलब मेरे सामने मेरे से पेंच लड़ाओगे क्या, मेरे से बहस करोगे, क्या मेरे से मेरे सामने मुझे चैलेंज करोगे आप। 
जेई - हम क्या कह रहे सर 
मनीष चौहान- तो क्या मतलब है लाइनमैन नहीं आएंगे, तो इस बिजलीघर में आग लगा दूंगा मैं
जेई- लगा दो आपका ही है।
मनीष चौहान: तू कहां है, भाई जेई है तू
 
विज्ञापन

ये बोले मनीष चौहान
इस बारे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का कहना है कि उपभोक्ता द्वारा बिल जमा करने के बावजूद उसका कनेक्शन नहीं जोड़ा जा रहा था। जेई को कनेक्शन जोड़ने के लिए कहा था। उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए ही कॉल की गई थी। कौन-सा वीडियो वायरल हुआ है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

ये भी देखें...
UP: बागपत में नर्सरी की छात्रा से दो किशोरों ने किया दुष्कर्म, एक हफ्ते तक लगातार किया गंदा काम, तबीयत बिगड़ी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें