फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूल्हे ने कार न मिलने पर शादी से किया इनकार, फूफा के बेटे संग विदा हुई दुल्हन, तोहफे में दामाद को मिली कार

Wed, 11 Oct 2023 10:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद के एक गांव में परिजन बरात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। बरात दरवाजे पर पहुंचती इससे पहले ही दूल्हे और उसके परिजनों ने दहेज में कार की फरमाइश कर दी। इस पर बखेड़ा खड़ा हो गया। आगे पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
निकाह की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में मंगलवार को एक शादी में दूल्हे समेत छह बरातियों को बंधक बना लिया गया। वजह थी कि दुल्हन निकाह के लिए सज धजकर बैठी थी, परिजन बरात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे कि दूल्हे ने एन वक्त पर शादी से इनकार करते हुए दुल्हन को काली बताकर दहेज में कार की मांग कर दी। मांग पूरी न करने पर शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। 

विज्ञापन

चौसाना के गांव खोडसमा में शादी मे कार मांगने को लेकर दुल्हा और दुल्हन पक्ष में मंगलवार को विवाद हो गया था। गुस्साएं दुल्हन पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता समेत 6 लोगाें को बंधन बना लिया था। बाद में पांच घंटे तक हुई पंचायत में निर्णय लिया गया था कि दहेजलोभियों से बेटी की शादी नहीं करेंगे। दहेज में दिए गए सामान और रुपये लड़का पक्ष वापस देगा। लड़के पक्ष ने सामान और रुपये भी वापस दे दिए थे।

 

बुधवार की सुबह ग्रामीणों और लड़की पक्ष के लोगों की पंचायत हुई, जिसमें लड़की का फूफा ताहिर अपने बेटे दानिश से बेटी की शादी करने को तैयार हो गया। इस पर सभी ने हामी भर दी। बुधवार को सहारनपुर के नकुड़ के रहने वाले दानिश पुत्र ताहिर से फिरदौस की शादी कर दी गई। लड़की के पिता ने अपने नए नवेले दामाद को शानदार तोहफा भी दिया

 

विज्ञापन

बारात में पहुंचे लोगों का ग्रामीणों ने स्वागत भी किया। चौकी प्रभारी राहुल कादयान का कहना है कि अब लड़की पक्ष ने सहारनपुर के लड़के से उसकी शादी कर दी है। दोनों पक्ष शादी से खुश हैं।

फैसले के पैसे से खरीदकर तोहफे में दी कार
दुल्हन के पिता इलियास ने बताया कि फैसले में मिले करीब साढ़े 4 लाख रुपये में आल्टो कार खरीदी, जिसे तोहफे में दूल्हे को दिया गया। परिवार के सभी सदस्य खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें