फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए शामली को मिली पीएसी की एक बटालियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विद्युत चोरी रोकने के लिए जिले को दस दिन के लिए पीएसी की एक बटालियन आवंटित की गई है। निगम के अफसरों के नेतृत्व में संवेदनशील गांवों में विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पीएसी के जवानों ने जिले के कुड़ाना, झाल, बहावडी समेत कई गांवों में विद्युत निगम की टीमों ने विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जिलों में शामिल शामली, रामपुर, संभल आदि जिलों में पीएसी की एक बटालियन शासन से आगामी 22 मई तक आवंटित की गई है। शुक्रवार को पीएसी ने जिले में डेरा डाल दिया है। अधिशासी अभियंता उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 28 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर थाने में दी गई है। अधीक्षण अभियंता रामकुमार सिंह ने बताया कि अगले दस दिन तक विद्युत टीम चोरी रोकने के लिए अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें