फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन बाद गन्ने के लदे वाहनो के जाम से शामली शहर को मिली राहत- -शामली चीनी मिल शनिवार सुबह तक हो जाएगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नावाहनों के जाम से शामली को मिली राहत
विज्ञापन

शामली। शामली में गन्ने के लदे वाहनों के जाम से 13 दिन बाद लोगों को राहत मिल गई। शामली चीनी मिल शनिवार को सुबह तक अपना गन्ना पेराई सत्र खत्म करके बंद हो जाएगी। मिल शुक्रवार की शाम तक एक करोड़ 12 लाख 30 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। चीनी मिल के अधिकारियों के मुताबिक शामली चीनी मिल शनिवार सुबह तक अपना गन्ना पेराई सत्र समाप्त करके बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना लॉकडाउन के दौरान पिछले 13 वें दिन से शहर में गन्ने के लदे वाहनों से जाम लग रहा था। मिल ने बृहस्पतिवार को सारा गन्ना इंडेंट शामली सहकारी गन्ना समिति को जारी कर दिया गया था। शुक्रवार को शामली चीनी मिल के गन्ने के लदे वाहनों के जाम से आम नागरिकों को राहत मिल गई। शुक्रवार को मिल के अफसरों ने किसानों को एसएमएस भेजकर कहा कि शामली चीनी मिल कभी भी बंद होसकती है। किसान अपना गन्ना लेकर आएं। फिलहाल शामली चीनी मिल एक करोड़ 12 लाख 30 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। शामली मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शनिवार की सुबह तक शामली चीनी मिल अपना पेराई सत्र समाप्त करके बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें